Passport Size Photo Maker — फोटो बनाएं और 4×6 / A4 शीट पर प्रिंट करें
स्टूडियो जाए बिना पासपोर्ट साइज़ फोटो तैयार करें। साइज़ चुनें, चेहरा फ्रेम में सेट करें और डाउनलोड करें। प्रिंट करवाना हो तो उसी फोटो की 4×6 इंच या A4 शीट भी बन जाती है, जिसे किसी भी फोटो शॉप पर प्रिंट करवा सकते हैं।
🔒 आपकी फोटो इसी फोन/कंप्यूटर में प्रोसेस होती है — किसी सर्वर पर नहीं जाती।
कैसे इस्तेमाल करें
- ऊपर से साइज़ चुनें (आपकी एप्लीकेशन में जो लिखा हो)।
- फोटो चुनें और खींचकर चेहरा बीच में लाएं — सिर के ऊपर थोड़ी जगह छोड़ें।
- फोटो बनाएं दबाएं। सिंगल फोटो डाउनलोड करें या 4×6 / A4 शीट बटन से प्रिंट वाली शीट लें।
| शीट | 3.5×4.5 cm फोटो कितनी आती हैं | कहाँ प्रिंट करें |
|---|---|---|
| 4×6 इंच | 8 | फोटो लैब / स्टूडियो (फोटो पेपर) |
| A4 | 30 | घर या साइबर कैफ़े का प्रिंटर |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पासपोर्ट एप्लीकेशन में कौन-सा साइज़ चाहिए?
अलग-अलग एप्लीकेशन, वीज़ा और फॉर्म अलग साइज़ मांगते हैं। भारत में 3.5×4.5 cm सबसे आम है, जबकि कई वीज़ा 2×2 इंच मांगते हैं। अपनी एप्लीकेशन के निर्देश में लिखा साइज़ ही चुनें।
प्रिंट करते समय साइज़ सही कैसे आए?
शीट 300 DPI पर बनती है। प्रिंट करते समय 'Actual size' या '100%' चुनें, 'Fit to page' नहीं।
क्या बैकग्राउंड सफ़ेद कर सकते हैं?
यह टूल बैकग्राउंड नहीं हटाता। सबसे अच्छा नतीजा सफ़ेद या हल्की दीवार के सामने, दिन की रोशनी में ली गई फोटो से आता है।
क्या मेरी फोटो किसी सर्वर पर अपलोड होती है?
नहीं। यह टूल पूरी तरह आपके ब्राउज़र में चलता है। फोटो आपके फोन या कंप्यूटर से बाहर नहीं जाती, इसलिए आधार, मार्कशीट या सिग्नेचर जैसी फ़ाइलें भी सुरक्षित रहती हैं।